आईपीएल 2026 : रियान पराग के 90 रन, राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली के खिलाफ बनाए 6 विकेट पर 225 रन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान रियान पराग (90 रन, 50 गेंद, आठ चौके, पांच छक्के) के अर्धशतक और अंत में डोनोवन फरेरा के 14 गेंद में ताबड़तोड़ नाबाद 47 रन की मदद से शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ छह विकेट पर 225 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी के विकेट जल्दी गंवा दिए लेकिन पराग और ध्रुव जुरेल (42 रन) ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 59 गेंद में 102 रन की साझेदारी निभाकर इस बड़े स्कोर की नींव रखी।

इसके बाद शानदार फॉर्म में चल रहे फरेरा ने 14 गेंद में दो चौके और छह छक्के जड़कर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए सत्र का पहला मैच खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 40 रन देकर तीन विकेट झटके। काइल जैमीसन, अक्षर पटेल और टी नटराजन को एक एक विकेट मिला। 

संबंधित समाचार