भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का अखिलेश पर हमला, 'अराजकता फैलाने की कोशिश' का आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कुछ दल लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार कर 'लूटतंत्र' स्थापित करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 'लाल टोपी' से जुड़े नेता संभावित चुनावी पराजय से घबराकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। पंकज चौधरी ने कहा कि हार के डर से विपक्षी नेता ईवीएम को लेकर भ्रामक और भड़काऊ बयान दे रहे हैं, जो उनकी कुंठित मानसिकता को दर्शाता है।

उन्होंने दावा किया कि विकास की रफ्तार के सामने विपक्ष खुद को असहाय महसूस कर रहा है और इसी वजह से वह जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि विपक्ष के मन में फिर से अराजकता और अव्यवस्था का दौर लाने की मंशा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब रही है, जिसे जनता अच्छी तरह याद रखे हुए है। अब जनता शांति, सुरक्षा और विकास को प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने अन्य राज्यों के नेताओं का उल्लेख करते हुए अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और कहा कि जनता अहंकार को बर्दाश्त नहीं करती। साथ ही ममता बनर्जी के संदर्भ में भी उनके शासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि वहां भी जनता बदलाव का मन बना चुकी है।

पंकज चौधरी ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जागरूक जनता अब 'अंधेरगर्दी' नहीं, बल्कि शांति और समृद्धि का वातावरण चाहती है। उन्होंने कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में जनता नकारात्मक राजनीति को नकारते हुए विकास और सुशासन के पक्ष में अपना निर्णय देगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज