पेशेवर हितों की रक्षा करने के साथ मानव सेवा का सशक्त मंच है आईएमए

Amrit Vichar Network
Published By Pawan Singh Kunwar
On

अमित शर्मा, देहरादून।

अमृत विचार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के डॉक्टरों का हौसला बढ़ाते हुए उनसे उत्तराखंड राज्य को चिकित्सा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने की उम्मीद जतायी है। मुख्यमंत्री ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) देहरादून शाखा द्वारा रविवार को देहरादून में आयोजित शपथ ग्रहण अधिवेशन को वर्चुअल संबोधित करते हुए नव-निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. महेश कुड़ियाल और सचिव डॉ. अंकित पाराशर समेत सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देने के साथ आईएमए को डॉक्टरों के पेशेवर हितों की रक्षा करने व मानव सेवा करने का एक सशक्त मंच करार दिया।        
सीएम धामी ने अपने संदेश में कहा कि जिस समर्पण भाव से डॉक्टर्स अपने पेशे को अंजाम देते हैं वह प्रशंसनीय है, खासकर बीते दिनों चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी चिकित्सकों ने साहस, समर्पण और पूरे सामर्थ्य के साथ जो मरीजों की सेवा की वह गर्व का विषय है। इतना ही नहीं, जनसामान्य को जागरूक करने, नयी चिकित्सा पद्धति अपनाने और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने में भी उनका अहम योगदान है। सीएम धामी ने विश्वास प्रकट किया कि नयी कार्यकारिणी अपने दायित्चों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ करेगी।   

IMG-20260427-WA0002
इससे पूर्व आईएमए देहरादून शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने-अपने पद एवं दायित्वों का विधिवत शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नए पदाधिकारियों पर संगठन को नई दिशा देने और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोध, आधुनिक तकनीकों, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, चिकित्सा नैतिकता तथा समाज के प्रति चिकित्सकों की जिम्मेदारियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सक केवल रोगों का उपचार करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जनस्वास्थ्य जागरूकता, रोग निवारण एवं समाज के समग्र स्वास्थ्य संवर्धन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्तमान समय में चिकित्सा पेशे की चुनौतियों का सामना करते हुए सेवा, समर्पण एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करना अत्यंत आवश्यक है।
अधिवेशन के दौरान संगठन की गतिविधियों, सदस्य हितों, चिकित्सा पेशे की गरिमा, चिकित्सकों की सुरक्षा तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही, नव-निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. महेश कुड़ियाल, सचिव डॉ. अंकित पाराशर, कोषाध्यक्ष डॉ. राहुल अवस्थी, संयुक्त सचिव डॉ. सिद्धांत खन्ना ने संगठन की गरिमा, एकता एवं सेवा भावना को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का संकल्प लिया। तथा आगामी वर्ष 2027 में अध्यक्ष पद के लिए डॉ. प्रवीण जिंदल का नाम चयनित किया गया।
भारतीय चिकित्सा संघ, देहरादून शाखा के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, अतिथियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन भविष्य में भी चिकित्सा समुदाय एवं समाज के हित में इसी प्रकार कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम में महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखंड डॉ. सुनीता टम्टा, कुलपति दून यूनिवर्सिटी डॉ. सुरेखा डंगवाल, डॉ. आर के जैन, डॉ गीता खन्ना, पुनीत मित्तल, डॉ. संजय जैन, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

IMG-20260427-WA0001

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

तेलुगु अभिनेत्री मेहरीन पीरजादा की शादी: हिमाचल की वादियों में अर्श औलख को बनाया अपना जीवनसाथी; सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
Bengal Elections 2026: बैरकपुर रैली में गरजे पीएम मोदी, कहा- अंग-बंग-कलिंग देश की समृद्धि का आधार, 4 मई के बाद फिर आऊंगा बंगाल
Women's T20 World Cup: लड़कियों में है दम....डायना एडुल्जी की भविष्यवाणी, टीम इंडिया के लिए कही यह बड़ी बात
गाजीपुर : सपा-कांग्रेस के नाम से चल रहे 2 'एक्स' अकाउंट के खिलाफ केस दर्ज, 30 अप्रैल तक निषेधाज्ञा लागू
SCO बैठक में हिस्सा लेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, किर्गिज़स्तान के बिश्केक में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व