Kanpur: अटल घाट पर आकर्षित होंगे पर्यटक, पांच भव्य आरती स्टैंड किये गए तैयार, महापौर व विधायक ने किया उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। पर्यटन की दृष्टि से तैयार खूबसूरत अटल घाट की सुन्दरदता और भव्य होगी। यहां आने वाले श्रद्धालु पर्यटकों को और भी आकर्षित दिखने वाली भव्य आरती में शामिल होने का अवसर मिलेगा। यहां 5 आरती स्टैंड बनाये गए हैं। शनिवार को इनका उद्घाटन किया गया। अतिथियों ने नौका में बैठकर गंगा दर्शन व पूजन भी किया उसके बाद भव्य आरती हुई।

अटलघाट पर आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि गंगा किनारे बसा कानपुर प्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक और सांस्कृतिक शहर है। यह शहर के ऐतिहासिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि मां गंगा के पवित्र तट, अटल घाट पर निर्मित एक भव्य और अलौकिक आरती स्थल, जो स्वयं में अद्वितीय और ऐतिहासिक है। 

यह आरती स्थल अपनी भव्यता, उत्कृष्ट कारीगरी और आकर्षण के लिए जाना जाएगा, जैसा अब तक कहीं नहीं देखा गया। विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि अटल स्थल पर तैयार किये गए स्टैंड के माध्यम से प्रतिदिन भव्य आरती आकर्षण का केंद्र रहेगी। यह कानपुर के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को तो उजागर करेगा ही, साथ ही एक नया पर्यटन आकर्षण भी बनेगा। 

यह स्थान कानपुर की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अतिथियों ने नौका विहार कर गंगा दर्शन किये। पूजन किया। उसके बाद भव्य आरती का आयोजन हुआ। इसमें महापौर विधायक समेत अधिकारियों ने महाआरती में भाग लिया। नगर आयुक्त सुधीर कुमार, पार्षद आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Etawah में सगे भाइयों की मौत: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुआ हादसा, दो मौतों से गांव में पसरा मातम

 

संबंधित समाचार