नैनीतालः ठंड से राहत नहीं, 15 फरवरी के बाद आएगी गर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार: एक बार फिर से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से कम चल रहा है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि ठंड से अभी राहत नहीं मिलेगी। 15 फरवरी के बाद ही गर्मी आना शुरू होगी। 


हल्द्वानी में एक बार फिर से ठंड बढ़ रही है। अधिकतम तापमान में गिरावट आ रही है। सोमवार को पारा 21.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि विगत दिनों हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा था।

जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि अगले चार दिनों तक मौसम इसी तरह से बना रहेगा और साथ ही अभी ठंड से कोई राहत नहीं मिलेगी। 15 फरवरी तक ठंड रहेगी। उसके बाद ही मौसम गर्म होना शुरू होगा। 

संबंधित समाचार