क्वारब में दरकती पहाड़ी के खतरे के बीच वाहनों का संचालन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार: अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग के क्वारब के पास दरकती पहाड़ी खतरनाक बनी हुई है। रविवार को भी बीच-बीच में मलबा और बोल्डर गिरते रहे। क्वारब पहाड़ी के खतरे के बीच हाईवे पर वाहन निकले।


  दरअसल, लंबे समय से क्वारब की पहाड़ी से लगातार मलबा और बोल्डर गिर रहा है। पहाड़ी दरकने से कई बार लंबे समय तक भी सड़क पर यातायात बाधित हो रहा है। लगातार मलबा और बोल्डर गिरने से अब सड़क भी काफी संकरी हो गई है। साथ ही सड़क संवेदनशील भी बनी हुई है। वहीं, बीते दिनों मलबा आने से कई घंटे तक हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा था। इधर, रविवार को भी पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने का सिलसिला जारी रहा। समय-समय पर मलबा और बोल्डर पहाड़ी से गिरते रहे। खतरे के बीच वाहनों का संचालन हुआ।


लंबे समय बाद भी नहीं निकला ठोस समाधान
करीब चार तीन माह से अधिक से क्वारब सड़क के कारण लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। लंबे समय से प्रशासन इसका कोई ठोस समाधान नहीं निकाल पाया है। इससे लोगों में भी प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है। लोगों ने जल्द पहाड़ी का स्थाई समाधान निकालकर सड़क को ठीक करने की मांग की हैं।

रात में वाहनों की आवाजाही पर रोक
क्वारब पर पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों को देखते हुए प्रशासन ने एक बार फिर रात के समय आवाजाही पर प्रतिबंध की मियाद और बढ़ा दी है। अब 17 फरवरी तक रात दस से सुबह छह बजे तक एनएच पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। तीन माह में पांचवी बार रात में आवाजाही बंद हुई हैं। लेकिन अब तक कोई ठोस उपाय नहीं निकल पाए हैं।


क्वारब के पास हाइवे के दरक रही पहाड़ी के स्थाई समाधान के लिए ट्रीटमेंट की कार्रवाई तेज कर दी है। जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। रात में खतरे को देखते हुए वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।-महेंद्र कुमार, ईई, एनएच।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता