Moradabad: एक घंटे के लिए कोतवाल बनी छात्रा, पुलिस के बारे में कही ये बात | Amritvichar
अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस के मौके पर मुरादाबाद पुलिस अधिकारियों ने निजी स्कूल की छात्रा को मुरादाबाद शहर का कोतवाल बनाकर बच्चों का हौसला बढ़ाकर उन्हें यह दिखाया व समझाया कि कैसे पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी को अंजाम देते हैं . एक दिन की कोतवाल बनी छात्रा लावण्या ने अपने अन्य सहपाठी छात्र – छात्राओं के साथ …
अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस के मौके पर मुरादाबाद पुलिस अधिकारियों ने निजी स्कूल की छात्रा को मुरादाबाद शहर का कोतवाल बनाकर बच्चों का हौसला बढ़ाकर उन्हें यह दिखाया व समझाया कि कैसे पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी को अंजाम देते हैं . एक दिन की कोतवाल बनी छात्रा लावण्या ने अपने अन्य सहपाठी छात्र – छात्राओं के साथ पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद के साथ कोतवाली में काफी समय गुजारा . छात्र-छात्राओं ने आधे दिन से ज़्यादा का समय शहर कोतवाली सदर में गुज़ार कर पुलिस की कार्य प्रणाली को समझा . पुलिस का मकसद है कि छात्र-छात्राओं को यह बताएं कि पुलिस कैसे काम करती है और पुलिस की जो एक नेगेटिव छवि आम लोगों के बीच बनी हुई है उसको कैसे सुधारा जाए आपको बता दें की अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस के मौके पर आज मुरादाबाद में एक निजी स्कूल के छात्र छात्राओं ने मुरादाबाद पुलिस के अधिकारियों के साथ कोतवाली सदर जाकर वहां ये जाना कि कैसे पुलिस काम करती है . पुलिस अधिकारियों ने भी एक छात्रा को शहर कोतवाल बनाकर बच्चों को ये एहसास कराया के पुलिस अधिकारी बनकर कैसे काम किया जाता है . छात्रों ने भी शहर कोतवाल बनकर कर उसी तरीके से कोतवाली के कार्य को अंजाम दिया जैसे शहर कोतवाल अंजाम देते हैं . छात्रा ने शहर कोतवाल के कार्यालय में उनकी कुर्सी पर बैठकर कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों से यह जाना कि आज क्षेत्र में क्या अपराधिक घटनाएं हुई हैं और इसके साथ ही कितने जांच के प्रकरण पेंडिंग हैं तो बहीं एसएसपी मुरादाबाद प्रभाकर चौधरी ने जानकारी दी के हम बच्चों को यह बताना चाहतें हैं कि पुलिस के प्रति जो नेगेटिव छवि होती है, वो पुलिस की वर्किंग देखकर दूर करें।
