बाराबंकी: भाजपा की साजिशों को नहीं होने देंगे कामयाब, संविधान बचाओ पीडीए चौपाल में बोले अरविंद सिंह गोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामसनेहीघाट/बाराबंकी, अमृत विचार। संविधान बचाओ पीडीए चौपाल में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार संविधान और आरक्षण को खत्म करने की साजिश रच रही है। विधानसभा दरियाबाद के ग्राम अजईमऊ मझेला भिटरिया चौराहा स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में गोप ने कहा कि सरकारी कंपनियों का निजीकरण कर भाजपा आरक्षण समाप्त करने का प्रयास कर रही है। 

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के आरक्षण अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ी जाएगी। राष्ट्रीय सचिव ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में गरीब और कमजोर वर्ग के लोग पाई-पाई के मोहताज हो गए हैं। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए उन्होंने 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया। गोप ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव में पीडीए चौपाल आयोजित कर भाजपा की नीतियों को जनता के सामने उजागर करने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें- Barabanki News : मार्केट में आया TATA का नकली नमक और चाट मसाले...गड़बड़ी मिलने पर गोदाम सील

संबंधित समाचार