Fatehpur में ट्रैक्टर व ईको कार की भिड़ंत: एक की मौत, छह गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

Fatehpur में ट्रैक्टर व ईको कार की भिड़ंत: एक की मौत, छह गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

फतेहपुर, अमृत विचार। मलवां थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-2 पर सौंरा ओवर ब्रिज के समीप ट्रैक्टर और चार पहिया वाहन की भिड़ंत में एक की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची हाईवे पेट्रोलिंग, पुलिस व सरकारी 108 एंबुलेंस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर एक को कानपुर रेफर कर अन्य घायलों का इलाज कर रहे हैं।  

औरैया जनपद के शाहयाल थाना क्षेत्र के मक्का पुरवा गांव निवासी सर्वेश कुमार के 35 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार और गाँव निवासी स्व. आनंद सिंह का 29 पुत्र रामराज सिंह, वेद प्रकाश का 40 वर्षीय पुत्र रिंकू सिंह, सूरज पाल सिंह का 38 वर्षीय पुत्र पंकज सिंह और कन्नौज जनपद के सौरिक थाना क्षेत्र के किसई जगदीशवर गांव निवासी नत्थू सिंह के 59 वर्षीय पुत्र दिनेश सिंह, गंगा राम का 42 वर्षीय पुत्र श्री कृष्ण सिंह व कन्नौज जनपद के नादेमऊ थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी नेकराम सिंह के 70 वर्षीय पुत्र मदन सिंह बीती रात चार पहिया ईको गाड़ी में सवार होकर ड्राइवर विवेक कुमार के साथ खागा कोतवाली क्षेत्र एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। 

आज दोपहर वापस जाते समय जब इनका वाहन मलवां थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर सौंरा के ओवर ब्रिज के समीप पहुंचा तभी ट्रैक्टर और ईको गाड़ी की भिड़ंत हो गई। जिससे ईको पर सवार मदन सिंह की मौत हो गई। वहीं बाकी सभी छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना 112 डायल पुलिस, हाईवे पेट्रोलिंग और सरकारी 108 एम्बुलेन्स को हुई तो मौके पर पहुंची 112 डायल के हेड कॉन्सटेबल अजय पटेल और चालक मो. अतीक खाँ ने राम राज सिंह, रिंकू सिंह, दिनेश सिंह, श्री कृष्ण सिंह को और हाइवे पेटलिंग के ईएमटी और पायलेट ने पंकज सिंह को व सरकारी 108 एम्बुलेंस ने चालक विवेक कुमार और मृतक मदन सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने मदन सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा कर चालक विवेक कुमार की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर बाकी घायलों को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- फिर चर्चा में आया Fatehpur का यह किसान...चावल से बनाई भगवान श्रीराम की 11 फीट ऊंची प्रतिमा

 

ताजा समाचार