उन्नाव में बम-बम भोले का जयघोष, पैरों में घुंघरू बांधकर निकले कांवड़िये

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

उन्नाव, अमृत विचार। माघी पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक चलने वाला कांवरिया मेला इस समय जोरों पर चल रहा है। कांवरिया कांवर लेकर स्थानीय गंगातट से गंगाजल भरकर लोधेश्वर महादेव मंदिर के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार सुबह परियर में कांवड़ियों का जत्था जल चढ़ाने के लिए पैदल पांव में घुंघरू बांध कर चल पड़ा।

परियर गंगातट पर इस समय कांवरियों का मेला जोर-शोर से चल रहा है। कानपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, जालौन, इटावा, लखनऊ, बाराबंकी, औरैया सहित दूर-दूर से कांवरिये कांवर लेकर यहां आते हैं और पूजा अर्चना कर गंगाजल भरते हैं। अपनी मनोकामना पूरी होने की इच्छा के साथ 170 किलोमीटर दूर बाराबंकी जिले में स्थित लोधेश्वर महादेव के लिए पैदल निकल पड़ते हैं। पैरों में घुंघरू बांधकर रास्ते भर भजन करते हुए बम-बम भोले के उद्घोष करते चलते हैं। 

परियर से भी तीन सैकड़ा कांवरियों की टोली लेकर महंत राम किशन, प्रभु व श्रीराम पैदल यात्रा पर निकले। महंत रामकिशन ने बताया कि वह बीते 42 वर्षों से कांवारियों को लेकर पैदल जा रहे हैं। अब उनका बेटा प्रदीप टोली में साथ जाकर पुरानी परंपरा निभा रहा है। रास्ते में जो भी बम भोला से गलती होती है तो उससे आर्थिक व शारीरिक श्रम का दंड दिया जाता है। दंड से जो रुपए प्राप्त होते हैं उसका प्रसाद बांटा जाता है। महंत का निर्णय सभी कांवारियों को मानना होता है।

यह भी पढ़ें- Hamirpur: भाजपा जिला उपाध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत, बाइक पर तेज रफ्तार कंटेनर ने मारी टक्कर, परिजनों में कोहराम

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Bareilly News: किला में दो दिन से बिजली गुल...बदायूं रोड की इन कॉलोनियों में जागकर काटी रात, सुबह चले जेनरेटर
लखनऊ में बड़े मंगल पर कचरे का होगा प्रॉपर समाधान, 370 पंजीकृत भंडारों को बनाया 'जीरो वेस्ट', सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संदेश
यूपी में स्कूल भवनों की सुरक्षा जांच जल्द होगी शुरू, सरकार ने हाईकोर्ट में दिया भरोसा
PM Modi Italy Visit: पीएम मोदी करेंगे इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता, संयुक्त लेख में भारत-इटली संबंधों को बताया 'रणनीतिक'
आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया.... बढ़े पेट्रोल-डीजल के दामों से वाराणसी की जनता खफा, बजट बिगड़ने का बया किया दर्द