Kanpur नगर निगम सदन में पार्षदों की बैठक, एक राष्ट्र एक चुनाव पर हुआ मंथन, महापौर बोलीं- कांग्रेस ने मनमानी कर सरकार चलाई

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। गुरुवार को उत्तर प्रदेश में पहली बार नगर निगम सदन में पार्षदों की बैठक बुलाई गई, जिसकी अध्यक्षता महापौर ने की। सदन में इस दौरान कई पार्षद व पदेन सदस्य नहीं पहुंचे। सदन में एक राष्ट्र एक चुनाव पर मंथन किया गया। पार्षद हाजी सुहैल अहमद ने प्रस्ताव का विरोध किया। जिस पर नवीन पंडित बोले कि कांग्रेस के चार पार्षद प्रस्ताव का विरोध करते हैं तो करते रहें। भाजपा ने प्रस्ताव पास कर दिया है। इस दौरान महापौर ने कहा कि हमारी पार्टी ने लोकसभा में पास किया है। हम प्रस्ताव को सदन में पास कर भेजेंगे। कांग्रेस कुछ नहीं कर पाएगी। कांग्रेस की जब सरकार थी तो उसने अपने मन से सरकार चलाई थी। हम प्रस्ताव को पास करके भेज रहे हैं। भाजपा पार्षद मोनू ने कहा कि हम बहुमत में हैं विरोध में लोग कम है। कोई कुछ नहीं कर सकता है। नवीन पंडित ने मांग उठाई कि पार्षदों को 5000 रुपये भत्ता और 50 लाख का बीमा संबंधी प्रस्ताव पास किया जाए। सदन में अतिरिक्त नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्र शेखर का पार्षदों ने विरोध किया। चंद्रशेखर मुर्दाबाद के नारे लगे। 

यह भी पढ़ें- Kanpur में डिजिटल अरेस्ट कर ठगे आठ लाख: आरोपी ने खुद को बताया CBI अधिकारी, इस तरह बनाया शिकार...

 

संबंधित समाचार