Ayodhya: कड़ी सुरक्षा के बीच ब्रह्ममुहूर्त में 14 कोसी परिक्रमा शुरू | Amritvichar

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोविड-19 प्रोटोकॉल के बीच राम नगरी अयोध्या में अक्षय नवमी पर 14 कोसी परिक्रमा प्रारंभ हुई। बाहरी श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक के कारण इस वर्ष परिक्रमा मार्ग पर भारी भीड़ नहीं दिखी लेकिन सोशल डिस्टेंस के साथ अयोध्यावासी व साधु संत ही इस परिक्रमा की परंपरा को पूरा कर रहे हैं। 14 कोसी परिक्रमा …

कोविड-19 प्रोटोकॉल के बीच राम नगरी अयोध्या में अक्षय नवमी पर 14 कोसी परिक्रमा प्रारंभ हुई। बाहरी श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक के कारण इस वर्ष परिक्रमा मार्ग पर भारी भीड़ नहीं दिखी लेकिन सोशल डिस्टेंस के साथ अयोध्यावासी व साधु संत ही इस परिक्रमा की परंपरा को पूरा कर रहे हैं। 14 कोसी परिक्रमा में लाखों श्रद्धालुओं से पटी रहने वाली राम नगरी अयोध्या इस बार कोरोना के कारण सूनी रही। क्योंकि इस वर्ष कोविड-19 को देखते हुए बाहर के श्रद्धालुओं पर अयोध्या आने पर रोक लगा दी गयी और मध्य रात्रि शुरू हुई इस परिक्रमा को नंगे पांव राम धुन के साथ सिर्फ अयोध्यावासी व साधु संत के साथ कल्पवासी ही इस परंपरा को पूरा करते हुए दिखाई दिए परिक्रमा मार्ग पर जनपद न्यायालय के जजों द्वारा श्रद्धालुओं के खाने के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। जिला न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश ने भंडारे के पूजन कर भंडारे की शुरुआत की तो बहीं जजों द्वारा अपने हाथ से 14 कोस की परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं को भोजन स्वरूप भंडारा बांटा जा रहा है तो बहीं आपको वता दें की वहां इस दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रहे। वहीं जिला प्रशासन ने कोविड-19 को देखते हुए परिक्रमा मार्ग पर मेडिकल सेंटर कैंप भी लगाया।