Moradabad: दीवान शुगर मिल में कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत | Amritvichar

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दीवान शुगर मिल में एक ऑपरेटर की संदिग्ध मौत के बाद हंगामा हो गया परिवार वालों का आरोप है की किसी ने मिल में ही ड्यूटी के दौरान युवक की हत्या कर उसका शव मिल की मैली के टैंक में फेंक दिया। परिवार वाले रात भर युवक की तलाश करते रहे और …

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दीवान शुगर मिल में एक ऑपरेटर की संदिग्ध मौत के बाद हंगामा हो गया परिवार वालों का आरोप है की किसी ने मिल में ही ड्यूटी के दौरान युवक की हत्या कर उसका शव मिल की मैली के टैंक में फेंक दिया। परिवार वाले रात भर युवक की तलाश करते रहे और सुबह होने पर युवक की लाश शुगर मिल के टैंक में तैरती हुई मिली जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। तो बहीं पुलिस का कहना है की परिवार वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। घटना मुरादाबाद के सिविल लाईन थाना इलाके के अगवानपुर की है। मुरादाबाद के अगवानपुर में दीवान शुगर में ऑपरेटर की नौकरी करने वाले अरमान अली का शव आज सुबह शुगर मिल के टैंक में मिलने के बाद परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। परिवार वालों का आरोप है की शुगर मिल वालों ने युवक की कोई जानकारी नहीं दी और जब वह ड्यूटी के बाद घर नहीं पहुंचा तो वह उसकी तलाश में जुटे। सुबह होने पर मिल में ही युवक का शव पड़ा मिला है। युवक का शव मिलने के बाद इलाके के लोगो की भीड़ मौके पर जमा हो गयी और हंगामा शुरू हो गया। तो बहीं पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है।