दक्षिण पूर्व एशिया के साइबर अपराध केंद्रों से बचाए गए 266 भारतीय हुए वापस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। म्यांमार के साइबर अपराध केंद्रों से बचाए गए 283 भारतीयों को वापस भेजने के बाद भारत सरकार ने 266 और भारतीय नागरिकों को भारत भेज दिया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि म्यांमार और थाईलैंड स्थित भारतीय दूतावासों ने साइबर अपराध केंद्रों में फंसे भारतीयों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित सरकारों के साथ मिलकर काम किया और उनके प्रत्यावर्तन की सुविधा प्रदान की।

बयान में कहा गया कि “भारत सरकार ने कल भारतीय वायुसेना के विमान द्वारा 266 भारतीयों की सुरक्षित वापसी की व्यवस्था की, जिन्हें दक्षिण पूर्व एशिया के साइबर अपराध केंद्रों से रिहा कराया गया था।”

इसने कहा कि “सोमवार को इसी तरह 283 भारतीयों को वापस भेजा गया। भारतीय दूतावासों ने उनकी रिहाई सुनिश्चित करने और उनके प्रत्यावर्तन को सुविधाजनक बनाने के लिए म्यांमार और थाईलैंड सरकारों के साथ मिलकर काम किया।

ये भी पढ़ें- दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री ने इसमें भागीदारी करने वालों को दी श्रद्धांजलि

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात