कानपुर में डॉक्टर दंपति में विवाद, पति के खिलाफ रिपोर्ट; दो करोड़ की मांग न पूरी होने पर जहर देने का आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। काकादेव थानाक्षेत्र के नवीन नगर में रहने वाले एमबीबीएस डॉक्टर दंपति में शादी के चार साल बाद विवाद शुरू हो गया। महिला डॉक्टर ने पति पर दो करोड़ रुपये लाने पर नर्सिंग होम खोलने का आरोप लगाया। मांग न पूरी होने पर जूस में जहर देकर मारने की आशंका जाहिर की। महिला डॉक्टर ने डॉक्टर पति पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

नवीन नगर निवासी महिला एमबीबीएस डॉक्टर (25) की शादी एक दिसंबर 2021 को बरेली निवासी एमबीबीएस एमडी डॉक्टर से हुई थी। सितंबर 2023 से दोनों कानपुर में रह रहे हैं। महिला डॉक्टर का आरोप है कि पति लालची हैं। उनके कई महिलाओं से संबंध हैं। पति नर्सिंग होम खोलने के लिए पिता से दो करोड़ रुपये लाने का दबाव बनाता है। 

पति उनकी कुछ निजी फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देते हैं। आएदिन गला दबाकर मारपीट करते हैं। 9 मार्च की दोपहर पति ने घर में जूस पिलाया। इसके बाद अचानक बरेली जाने की बात कहने लगे। कुछ समय बाद उन्हें घबराहट होने लगी। वह घर से मायके पहुंची तो तबियत और बिगड़ गई और बेहोश हो गईं। किसी तरह मायके पहुंची और अस्पताल जाकर डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने जहरीला पदार्थ खिलाने की आशंका जताई। 

आरोप है कि रात में वह अपनी बहन के साथ ससुराल पहुंची तो देखा कि लॉकर खुला हुआ था और उसमें 40 लाख के जेवरात और 8 लाख नकदी गायब थी। इस संबंध में काकादेव इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया के अनुसार एमबीबीएस डॉक्टर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 

संबंधित समाचार