Uttrakhand:दो दिन बाद फिर आ रहा एक और पश्चिमी विक्षोभ...पारा नीचे जाने के आसार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। सरोवर नगरी में शुक्रवार को घने बादल पूरे दिन असमान में डेरा डाले रहे। तापमान सामान्य से नीचे बने रहा। मौसम विभाग के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ सोमवार से सक्रिय होने जा रहा है।

आज पूरे दिन बादलों के छाए रहने से बारिश की उम्मीद बनी रही। मगर पानी तो नहीं बरसा, अलबत्ता ठंड का एहसास शाम के समय हुआ। ठंड महसूस होने पर लोग लोग गर्म ऊनी कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हुए।

देर शाम घने बादल छाए हुए थे। जिस कारण बारिश की संभावना बनी हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिसका असर सोमवार से नजर आएगा। जिस कारण आने वाले दिनों में मैदानी भागों में तापमान में गिरावट बनी रहेगी और गर्मी से राहत रहेगी।

इस दौरान तेज हवाओं का रुख जारी रहेगा और गर्जना के साथ बिजली की गड़गड़ाहट भी रहेगी। उच्च हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी की संभावना भी रहेगी। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 85 व न्यूनतम 60 प्रतिशत रही।

संबंधित समाचार