प्रयागराज: BJP ने जमीनी कार्यकर्ताओं पर लगाया दांव, संजय गुप्ता महानगर, निर्मला पासवान गंगापार, राजेश शुक्ला बने यमुनापार भाजपा जिलाध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने काफी जद्दोजहद के बाद तीनों अध्यक्षों की रविवार को घोषणा कर दी है। इस दौरान सबसे बड़ी बात यह रही कि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पार्टी के पुराने और अनुभवी जमीनी नेताओं को अध्यक्ष मनोनीत किया है। इससे जहां संगठन को मजबूती मिलेगी वहीं पार्टी को आने वाले समय में इसका लाभ मिलेगा। 

भाजपा का महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, भाजपा गंगापार का जिला अध्यक्ष पूर्व एमएलसी निर्मला पासवान को और भाजपा यमुनापार का जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला को मनोनीत किया गया है। लंबे समय बाद भाजपा ने यमुनापार में ब्राह्मण पर दांव लगाया है। सबसे बड़ी बात यह है कि भाजपा लोकसभा चुनाव इलाहाबाद संसदीय सीट हारने के बाद गंभीर हो गई थी। 

इन पदाधिकारियों के नामों की घोषणा भाजपा के प्रदेश महामंत्री एमएलसी अनूप गुप्ता ने आज भाजपा कार्यालय में की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से नवनियुक्त पदाधिकारियों का सहयोग करते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया है। बैठक में निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, गंगापार की निवर्तमान जिलाध्यक्ष कविता पटेल और यमुनापार के निवर्तमान जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। उधर, पदाधिकारियों के नामों की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने तीनों अध्यक्षों का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।

ये भी पढ़ें- Prayagraj News : संगम के किला घाट पर पलटी नाव, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार