Bengal Politics: अभिषेक बनर्जी के बाद एक और TMC नेता पर हमला, सिर पर लगी चोट
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार के जाने के बाद पार्टी नेताओं पर हमलों का सिलसिला शुरू हो गया है। पहले दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ, अब होली जिले में ममता बनर्जी के करीबी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला कर दिया गया।
हमले का वीडियो वायरल
हुगली जिले के चंदिताला पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहे सांसद कल्याण बनर्जी पर प्रदर्शनकारियों ने हमला बोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें घेर लिया, काले झंडे दिखाए और नारेबाजी की। सुरक्षा कर्मियों और सहयोगियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान कल्याण बनर्जी सिर पकड़कर सड़क पर गिर पड़े। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पहले अभिषेक बनर्जी पर हमला
इससे पहले दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के कार्यक्रम के दौरान भी भारी विरोध प्रदर्शन हुआ था। उनके ऊपर अंडे फेंके गए और धक्का-मुक्की की गई थी।
राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज
टीएमसी नेताओं का आरोप है कि पार्टी के नेताओं को निशाना बनाकर हमले किए जा रहे हैं। वहीं विपक्षी दलों का कहना है कि जनता अपने मुद्दों को लेकर विरोध जता रही है।
इस घटना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से बात की और पार्टी को हर संभव सहयोग देने की बात कही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की तैयारी में है। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद राजनीतिक तनाव बढ़ता दिख रहा है।
