फिरोजाबाद: जमीनी विवाद में 70 बर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
हत्या कर नाती मौके से हुआ फरार पुलिस मामले की जांच में जुटीपरिवार में कल आनी थी बारात फिरोजाबाद: जमीनी विवाद में एक 70 बर्षीय बुजुर्ग की उसी के नाती ने गोली मारकर हत्या कर दी नाती इतने गुस्से में था कि उसने बुजुर्ग के सीने में छह सात राउंड गोलियां चला दी जिसकी मौके …
- हत्या कर नाती मौके से हुआ फरार
- पुलिस मामले की जांच में जुटी
- परिवार में कल आनी थी बारात
फिरोजाबाद: जमीनी विवाद में एक 70 बर्षीय बुजुर्ग की उसी के नाती ने गोली मारकर हत्या कर दी नाती इतने गुस्से में था कि उसने बुजुर्ग के सीने में छह सात राउंड गोलियां चला दी जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी हत्या के पीछे जमीनी रंजिश निकल कर सामने आई है।
मामला फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद प्रोफेसर कॉलोनी का है जहां 70 वर्षीय राजपाल चौहान की उनके ही नाती मोनू द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है हत्या के पीछे जमीनी रंजिश बताई गई है प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोनू को इतना गुस्सा था कि उसने ताड़बतोड़ 6-7 राउंड बुजुर्ग बाबा के ऊपर चला दिए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है परिजनों ने बताया है बुजुर्ग राजपाल चौहान के 2 पुत्र थे जिसमें बाबा एक पुत्र के साथ रहते थे उस पुत्र की लड़की की शादी कल है जिसकी कल बारात आनी है इसी बात से नाराज होकर दूसरे पुत्र के बेटे ने प्रॉपर्टी को लेकर गोली मार दी वही लोगों का मानना है कि हत्यारोपी मोनू जोकि मृतक राजपाल चौहान का नाती है काफी समय से बाबा से एक मकान अपने नाम में कराने का दबाव बना रहा था लेकिन बाबा राजपाल चौहान को डर था एक कहीं उस मकान को यह बेच न दें जिसके चलते बाबा राजपाल चौहान ने मकान अपने नाती मोनू चौहान के नाम नहीं किया जिसके चलते नाराज होकर मोनू चौहान ने बुजुर्ग रिटायर्ड प्रोफेसर राजपाल सिंह चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी ।
वही पूरे मामले में पुलिस ने बताया है कि हत्यारोपी नाम दर्ज है युवक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस घटना का अनावरण शीघ्र शीघ्र किया जाएगा
