मुरादाबाद : कमजोर और शोषित लोगों की आवाज थे राम मनोहर लोहिया, जयंती पर सपाइयों ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई। सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन करते हुए अपने अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि लोहिया ने देश के करोड़ों कमजोर और शोषित लोगों की आवाज संसद तक पहुंचाने काम किया था।

रविवार को सपा कार्यालय पर राम मनोहर लोहिया की जयंती पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ता लाखन सिंह सैनी ने कहा की राम मनोहर लोहिया ने कहा था कि ‘जिंदा कौमें पांच साल इंतजार नहीं करतीं।’डॉ. लोहिया जीवन के अंतिम क्षण तक कौम के बारे में सोचते रहते थे। राम मनोहर लोहिया ने अपनी प्रखर देशभक्ति और तेजस्वी समाजवादी विचारों कारण अपने विरोधियों के बीच अपार सम्मान हासिल किया। जिससे उन्होंने शासन का रुख बदल दिया।

इस दौरान बैठक में वेदप्रकाश सैनी,फुरकान अली, विक्रम सिंह यादव, विजयवीर यादव, प्रदीप यादव, योगेंद्र यादव,रजनीकांत जाटव,नागभारती,सुरेन्द्र शर्मा,गोविन्द प्रजापति,अनिल जाटव,केदार जाधव,राशिद अली, दिव्यांशु सागर, जय कुमार प्रजापति आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे विभाग, अपडेट की जा रही फाइलें

संबंधित समाचार