सर्दियों में बीमारियों को देनी है मात तो गर्म पानी इसमें देगा आपका साथ
नई दिल्ली। सर्दियों में आमतौर पर गले में खराश और इंफेक्शन जैसी समस्याओं से लोगों को रुबरू होना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए आप गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। सिर्फ यही समस्या नहीं बल्कि कई अन्य शारीरिक स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं में गर्म पानी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। चूंकि …
नई दिल्ली। सर्दियों में आमतौर पर गले में खराश और इंफेक्शन जैसी समस्याओं से लोगों को रुबरू होना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए आप गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। सिर्फ यही समस्या नहीं बल्कि कई अन्य शारीरिक स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं में गर्म पानी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।
चूंकि आमतौर पर लोग सर्दियों में फ्रिज का ठंडा पानी न पीकर साधारण पानी ही पीते हैं। इसके बदले यदि आप उसी पानी को हल्का गुनगुना करके पिएं तो यह आपको ढेरों फायदे दे सकता है। आज हम आपको गर्म पानी पीने के कुछ ऐसे फायदे बताने जा रहे हैं जिन्हें जानकर आप आज से ही गर्म पानी पीना शरू कर देंगे।
सर्दियों के मौसम में गले की खराश हो या नाक बंद होना या बहना, गुनगुने पानी को रात में शहद के साथ मिलाकर पीने से लाभ होता है। जो लोग गले की खराश के शिकार है वे गर्म पानी में चुटकी भर नमक डालकर गरारे भी कर सकते हैं। यह हमारे श्वसन नली को साफ करके कफ को भी दूर भगाता है। साथ ही साथ नींबू के रस के साथ गर्म पानी का सेवन करने से वायरल सर्दी भी कोसो दूर भागती है। दरअसल नींबू में विटामिन सी की मात्रा पायी जाती है इम्यूनिटी को बढ़ाकर इन फ्लू वायरसों से लड़ता है।
गर्म पानी का यदि भोजन के पहले और बाद में प्रतिदिन सेवन करें तो यह भोजन को छोटे टुकड़ों में तोड़कर पचाने लायक बना देता है। जिससे आपका पाचन क्रिया सही ढंग से कार्य करता है। साथ ही साथ इम्यून सिस्टम भी सुचारू ढंग से कार्य करता है।
यदि प्रतिदिन सुबह उठने के बाद हल्का गर्म पानी पीया जाए तो किडनी और आंत में जमा विषाक्त पदार्थ व फैट मल-मूत्र के जरिए बाहर निकल जाते हैं। जिससे रक्त संचार बेहतर होता है।
