ईद की क्लासिक मुगलई मिठाई है शीर खुरमा, आज आपको बताएंगे इसकी पूरी रेसिपीज

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अमृत विचार। रमजान का पाक महीने की आज आखिरी नमाज पढ़ी गई। वहीं, ईद-उल-फितर की रौनक देखते ही बन रही है। बाजारों में भीड़ है और इस दौरान खास तरह का व्यंजन शीर खुरमा काफी फेमस है। ये केवल भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान,अफगानिस्तान, बांग्लादेश में भी मशहूर है। इस मुगलई व्यंजन को लोग काफी ज्यादा पसंद करते है।   

दूध, खजूर, मेवे और चीनी के साथ बनाया जाने वाला ये शीर खुरमा एक त्योहारी हलवा है जिसे सेवई के साथ उबालकर बनाया जाता है। शीर एक फ़ारसी शब्द है। जिसमें शीर  'दूध' और खुरमा का मतलब 'खजूर' होता है। इसे खासतौर पर रमजान के मौके पर बनाया जाता है। इस दिन मुस्लिम परिवार अपने घरो में इस शीर खुरमा को बनाते है और अपने दोस्तों और रिश्तेदारों में बांटते है। 

इसका शाब्दिक अर्थ हलवे में खजूर की मौजूदगी का होना है। लेकिन बहुत से घरो में अब खजूर का इस्तेमाल नहीं होता है। और केवल सेवइयों का इस्तेमाल ही होता है। लेकिन इसे दूध को गाढ़ा करने के लिए काफी देर तक पकाया जरूर जाता है। ताकि इसमें मीठापन आ जाये।  

जाने शीर खुरमा की पूरी विधि 

-एक पैन में सबसे पहले 2  बड़े चम्मच घी गर्म कर सेवई को भून लें। 

-इसके बाद पैन में दूध उबाले और सेवई को इसमें डालें। और धीमे पकाये। 

-इसके बाद इसमें खजूर को डालें।  बहुत से घरो में अब इसका इस्तेमाल नहीं होता है। 

-इसके बाद बचे हुए घी में बादाम, पिस्ता, काजू, चिरौंजी, खरबूजे का बीज डाल दें।

 -इसके बाद इसे किशमिश के साथ सेवई में डाल दें और आपका गर्मागर्म शीर खुरमा तैयार है। 

ये भी पढ़े : आपके पास भी है जले हुए नोट, जान लीजिये बदलने का नियम