दुधवा में मिला अत्यंत दुर्लभ प्रजाति का लंबी नथनी वाला बेल सांप, वन अधिकारियों ने भारतीय वन्यजीव संरक्षण के लिए बताया महत्वपूर्ण खोज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

30 एलकेएच 18 दुधवा में मिला अत्यंत दुर्लभ प्रजाति का लंबी नथनी वाला बेल सांप

लखीमपुर : अद्वितीय जैव विविधता वाले दुधवा टाइगर रिजर्व के दक्षिण सोनारीपुर रेंज में अत्यंत दुर्लभ प्रजाति का लंबी नथुनी वाला बेल सांप दिखाई दिया। यह उत्तर प्रदेश में पहली बार और समूचे भारतवर्ष में दूसरी बार देखा गया। पहली बार इसे बिहार में देखा गया था।

दुधवा टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. रंगा राजू टी ने बताया कि दुर्लभ प्रजाति के सांप की खोज गुरुवार को एक गैंडे को स्वच्छंद मुक्त करने के ऑपरेशन के दौरान उस समय हुई, जब एक दीमक के टीले को सुरक्षा के मद्देनजर सावधानी पूर्वक साफ किया जा रहा था। जैसे ही जेसीबी ने दीमक के टीले को छुआ। एक हरे रंग का आकर्षक सांप फन उठा कर खड़ा हो गया। इस पर बायोलॉजिस्ट विपिन सैनी ने अत्यंत सावधानी पूर्वक उसे पकड़ा और अपने साथी रोहित रवि, सोहन पाटेकर और अथर्व केरुर के साथ मिलकर फोटो के आधार पर गहन परीक्षण किया और सत्यापन करने में लग गए। अद्भुत और आकर्षक सांप के पतले शरीर की बनावट, लंबी नाक और आकर्षक हरा रंग यह प्रदर्शित कर रहा था कि यह निश्चित तौर पर असाधारण सांप है।

इसके बाद उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए  दुधवा के कर्मचारी सुशांत सिंह व विश्व प्रकृति निधि के अपूर्व गुप्ता की मौजूदगी में उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। उपनिदेशक ने बताया कि दुधवा टीम की यह खोज भारतीय वन्यजीव संरक्षण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण खोज है। उन्होंने सबसे छोटे पारिस्थितिकी घटक दीमक के टीले को दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीवों के लिए खास शरणस्थल माइक्रो हैबिटेट बताकर उन्हें सुरक्षित रखने के निर्देश दिए और दुधवा टीम को इस  अद्वितीय जैव विविधता की खोज, दस्तावेजीकरण और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध करार दिया।

यह भी पढ़ें:-कासगंज : दमकल नही पहुंची, देवदूत बने ग्रामीणो ने बुझाई गेहूं फसल मे लगी आग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

ऑरेंज कैप पर कब्जा किये बैठे सूर्यवंशी; भुवनेश्वर कुमार से रबाडा ने छीनी पर्पल कैप; फाइनल मैच में तय होगा कौन है हकदार
यूपी के जिलों में आधी-बारिश बनी मुसीबत: गोरखपुर में 'एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट; हमीरपुर में चक्रवाती तूफान, मथुरा में खंभा गिरने से श्रद्धालु की मौत 
UP में परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: 26 ARTO के ट्रांसफर, लखनऊ समेत 9 जिलों के RTO भी बदले
सूर्या चौहान कौन था? 17 साल के युवक की हत्या पर मचा बवाल, मायावती ने योगी सरकार को किया अलर्ट 
Bareilly News: ड्यूटी पर नहीं रखने की सजा, बेखौफ दबंगों ने आइसक्रीम फैक्ट्री के मुंशी को बीच सड़क पर डंडे से पीटा