शाहजहांपुर: सिर में चोटों के कारण रंजीत सिंह की हुई थी मौत
खुदागंज/शाहजहांपुर, अमृत विचार। कंबाइन मालिक के पुत्र को चालक घर से बुलाकर ले गया। वह नाले के पास बेहोशी की हालत में मिला था और सिर में चोट के निशान थे। उसकी बरेली में मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोटों के कारण मौत हुई है। एसपी राजेश द्विवेदी ने मौका मुआयना किया।
खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर में तरसेम सिंह का झाला है। उसके पास कंबाइन है। उसका बेटा 32 वर्षीय रंजीत सिंह भी कंबाइन चलाता था। उसने कंबाइन चलाने के लिए बखौरा गांव के लाल को भी रख रखा था। शनिवार की रात 9 बजे चालक लाल उसके बेटे रंजीत सिंह को बुलाकर टहलने के लिए ले गया था। एक घंटे बाद तरसेम सिंह के पास फोन आया कि रंजीत सिंह झाला से कुछ दूरी पर नाल के किनारे पड़ा है। वह परिवार वालों के साथ नाले के पास गए और देखा कि उसका बेटा बेहोशी की हालत में पड़ा है। उसके सिर में चोट के निशान है। उन्होंने थाना पर सूचना दी। वह बेटे को लेकर खुदागंज पीएचसी पर आए। डाक्टर ने रंजीत सिंह को रेफर कर दिया।
परिवार वाले देर रात उसे बरेली ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी सुबह मौत हो गयी। परिवार वाले उसका शव लेकर सुबह थाना पर आए। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया। एक पुलिस कर्मी से मृतक के परिवार वालों से कहासुनी हो गयी। पुलिस कर्मचारी कहना लगा कि हार्ट अटैक से मौत हुई थी। इस दौरान परिवार वालों ने थाना हंगामा कर दिया।
सूचना पर एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण और सीओ तिलहर ज्योति यादव थाना पर पहुंचे। एएसपी ग्रामीण ने मृतक के परिवार वालों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में आई चोटों के कारण मौत हुई है। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि विवेचना की जा रही है।
मौत की खबर से परिवार कोहराम
मृतक रंजीत सिंह पिता के साथ मिलकर खेती करते थे। उसकी पत्नी का नाम का नाम मनिंदर कौर और एक ढाई साल का बेटा गुरवंत सिंह है। मौत की खबर से उसकी पत्नी का रो-रोकर बुराहाल है। मृतक के पिता तरसेम सिंह ने बताया कि उसके पास कंबाइन हेल्पर का फोन आया था। चालक लालू ने हेल्पर को फोन किया था और उसने स्वयं अपने आप फोन नहीं किया था। परिवार वाले हत्या का आरोप लगा रहे है।
