गर्मियों में जल्दी खराब हो जाता है खाना, टिफिन और डिब्बे में रखने से आती है बदबू, इस उपाय से खाना रहेगा फ्रेश और टेस्टी 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अमृत विचार। गर्मियों का मौसम अपने साथ कई परेशानिया भी लेकर आता है। वैसे तो गर्मियों का मौसम छुट्टियों का दिन होता है पर ऑफिस लाइफ में गर्मी की छुट्टिया कोई मायने नहीं रखती हैं इस मौसम में छोटी छोटी बातों का ध्यान देना होता है। गर्मी के तापमान बढ़ने से खाने पीने की चीजे जल्दी खराब हो जाती हैं। और वर्किंग लाइफ के लिए ये एक बड़ी मुसीबत हैं जो लोग टिफिन खाना लेकर जाते हैं उनको खासी दिक्कतों का समाना करना पड़ता है। 

अगर आप भी वर्किंग लाइफ में हो और घर का बना लंच लेजाना पसंद करते हो तो ये खबर आपके लिए हैं लंच के समय खाना खराब हो जाना ये गर्मियों के दिनों की आम समस्या बनता जा रहा है क्योकि पहले से ज्यादा तापमान के चलते अब कोई भी चीज फ्रेश नहीं रह जाती है और खाने से बदबू आने लगती है। 

आइए जान लेते है कि गर्मी में खाना इतनी जल्दी ख़राब क्यों हो जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो गर्मी में खाने को कमरे के तापमान में रखने से यह डेंजर जोन कि श्रेणी में चला जाता है। खाने में बैक्टीरिया तेजी से पनपने लगते हैं और ये खाने में हार्मफुल टोक्सिन छोड़ते है जिससे कहना जल्दी खराब हो जाता है। 

अगर आप चाहते हैं कि आपका खाना फ्रेश बना रहे तो पहले तो आप कहने के लिए सही टिफिन का चुनाव करे। गर्मी में स्टील या इन्सुलेटेड टिफिन बेहतर होता है। इस तरह के टिफिन में खाना ज्यादा देर तक गर्म रहता है जिससे बैक्टीरिया कम पनप पाते है। 

फ्रेश खाने का ही सेवन करे 

ध्यान रखे कि खाना हमेशा ताजा बना के ले जाये। एक दिन पुराना या फिर रात के बचे हुए खाने को ले जाने से ये जल्दी खराब हो जायेगा। इससे आपकी हेल्थ पर भी असर पड़ सकता है। थोड़ी से सावधानी से आपके स्वास्थ्य और स्वाद दोनों को बचाया जा सकता है। 

टिफिन को साफ़ सुथरा रखे 

टिफिन आपका खाना रखने का वो डिब्बा है जिससे आपका पेट भरेगा तो इससे रोजाना साबुन से धोना चाहिए इससे जितना साफ़ रखेंगे उतना ही आपका स्वाथ्य भी अच्छा बना रहेगा। 

खट्टी चीजों से बचे

 गर्मी के दिनों में खट्टी चीजों से बने खाने को अनदेखा करे जैसे दही, नारियल बहुत ज्यादा टमाटर टिफिन में जल्दी ख़राब हो जाते हैं तो अपने टिफिन में सुखी सब्जी पराठा पूड़ी या हल्के खाने का ही इस्तेमाल करे। 

फ्रिज का इस्तेमाल करें

टिफिन के खाने को पूरी तरह ठंडा न होने दे क्योकि रूम टेम्प्रेचर पर ये जल्दी खराब हो जाता है। अगर ऑफिस में फ्रिज हो तो खाने को उसमे रख दे लेकिन अगर यह सुविधा नहीं है तो इसे अपने कवर से बाहर रखने से भी ये बचा रहेगा। 

इस तरह के उपायों को करने से आपका खाना देर तक बचा रहेगा लेकिन इसके साथ साथ अपने स्वास्थ्य पर बी ध्यान देना चाहिए। 

 

ये भी पढ़े : Heat Wave Alert :अप्रैल में लू का प्रकोप, जाने किन लोगों को है सबसे ज्यादा खतरा और बचने के उपाय

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म