Rajkumari Murder Case : अवैध संबंध के शक में पति ने ही किया था कत्ल, ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

Blind murder revealed : छह दिन पूर्व कोठी थाना क्षेत्र में हुई महिला की हत्या पर पड़ा रहस्य का पर्दा हट गया। पति ही पत्नी का हत्यारा निकला, वजह यह कि मोबाइल पर पत्नी को लगातार बातें करते देख पति को शक हो चला कि उसके किसी से अवैध संबंध हैं। घटना के दिन भी यही हुआ, गुस्से से आगबबूला पति ने चाकू लेकर पत्नी का गला रेत डाला।

घटना 10 अप्रैल को कोठी थाना क्षेत्र में हुई। ग्राम पूरे लाला मजरे सेमरावां में सूर्यलाल की पत्नी राजकुमारी की नृशंस हत्या कर दी गई। पति सूर्यलाल ने बताया कि घटना के समय वह घर पर नहीं था। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस अलग अलग एंगल से घटना की जांच कर रही थी लेकिन शक की सुई बार बार पति पर ही जा रही थी। स्वाट, सर्विलांस एवं थाना कोठी की टीम ने गहन जांच कर आरोपी सूर्यलाल धीमान पुत्र रामेश्वर को मीरापुर स्थित जेबीएस ईंट भट्ठा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने आज पत्रकारों को बताया कि पूछताछ में आरोपी सूर्यलाल ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपनी पत्नी के व्यवहार के चलते संदेह से घिर गया था, वह पत्नी को अक्सर फोन पर बात करते देखता था। जिससे लगा कि उसके किसी से अवैध संबंध हैं। शक के चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहा। 10 अप्रैल को गुस्से में आकर आरोपी ने चाकू से गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया गया आलाकत्ल आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया है।

अब आईपीएस अर्पित संभालेंगे बाराबंकी की कमान

नए पुलिस अफसर

2017 बैच के आईपीएस और बागपत जिले के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय अब बाराबंकी की कमान बतौर पुलिस अधीक्षक संभालेंगे। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह का तबादला बुलंदशहर एसपी के रूप में हो गया है। दो जिलों में अपनी कार्यशैली से अलग पहचान बनाने वाले आईपीएस अर्पित को लेकर महकमे में चर्चा का माहौल है। 

11 नवंबर 2022 को बतौर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी आए दिनेश प्रताप सिंह का तबादला एसपी बुलंदशहर के रूप में किया गया है। उनकी जगह बागपत के एसपी अर्पित विजयवर्गीय लेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के कोटा जिले में पले-बढ़े अर्पित विजयवर्गीय ने इंजीनियर बनने का सपना देखा था। कोटा में स्कूली शिक्षा पूरी कर उन्होंने आईआईटी कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री ली। वहीं पढ़ाई के दौरान सीनियर्स को सिविल सर्विसेज की तैयारी करते देख उनका रुझान भी उस ओर हो गया।

इंजीनियरिंग के बाद उन्हें बैंक में 8 लाख के पैकेज पर नौकरी मिल गई, लेकिन उन्होंने सिविल सेवा का सपना नहीं छोड़ा। पहले तीन प्रयासों में वे इंटरव्यू तक नहीं पहुंच पाए, पर चौथे प्रयास में सफलता मिली और 2017 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस बने। ट्रेनिंग के बाद अर्पित ने बरेली और सहारनपुर में सेवाएं दीं, इसके बाद मुजफ्फरनगर में एसपी सिटी के पद पर काम किया। आईएएस अर्पित विजयवर्गीय 12 मार्च 2023 को बागपत जिले के पुलिस अधीक्षक बने। 16 अप्रैल को उन्हें बाराबंकी का नया एसपी नियुक्त किया गया है(

यह भी पढ़ें:- Kannauj में नए DM ने संभाला चार्ज: बोले- अधूरी परियोजनाएं पूरी कराना...भ्रष्टाचार रोकना होगा चुनौती

संबंधित समाचार