कासगंज: सीएमओ के आदेश पर सोरों का तुलसी अस्पताल सीज, एक पर नोटिस चस्पा 

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

कासगंज, अमृत विचार। जिले में अवैध तरीके से संचालित हो रहे अस्पताल और पैथलोजी संचालकों के खिलाफ छापामार कार्रवाई की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के राजकोल्ड स्टोर स्थित एएस अस्पताल पर नोटिस चस्पा कर बंद करा दिया है। वहीं  सोरों में संचालित तुलसी अस्पताल को सीज किया है। इस कार्रवाई से अवैध अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसल मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.राजीव अग्रवाल को अवैध अस्पताल संचालित होने की खबर लगातार मिल रही थी बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गठित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। टीम में डॉ कुमार उत्कर्ष , धर्मेंद्र यादव ,विमल कुमार  को भेज कर छापामार कार्रवाई की। टीम ने राजकोल्ड स्टोर चोराहे के समीप चल रहे एएस अस्पताल पर अभिलेख चेक किए तो फाइल ऑनलाइन मिली। टीम ने नोटिस चस्पा कर दिया है। वहीं सोरों में संचालित तुलसी अस्पताल पर पहुंचे। जहां टीम ने अभिलेख चेक किए। अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहा था। टीम ने अस्पताल पर सीज की कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से अवैध अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

सीएमओ  डॉ.राजीव अग्रवाल ने बताया कि अवैध अस्पताल के खिलाफ निरंतर  चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को एक अस्पताल पर नोटिस चस्पा किया गया। सोरों में तुलसी अस्पताल को सीज किया गया है। बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित था।  उसे सीज किया गया है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

संबंधित समाचार