Civil Services Day: सिविल सेवा दिवस कार्यक्रम में बोले PM मोदी- भारत के समग्र विकास का मतलब देश का कोई भी नागरिक पीछे न छूटे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार जिन नीतियों पर काम कर रही है, वे आगामी 1,000 वर्ष का भविष्य तय करेंगी। मोदी ने यहां सिविल सेवा दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के समग्र विकास का तात्पर्य है कि कोई भी गांव, कोई भी परिवार और कोई भी नागरिक पीछे न छूटे। 

उन्होंने कहा, ‘‘आज हम जिन नीतियों पर काम कर रहे हैं और जो निर्णय ले रहे हैं, वे आगामी 1,000 वर्ष के भविष्य को आकार देंगे।’’ मोदी ने कहा कि भारत का आकांक्षी समाज - युवा, किसान और महिलाएं - और इसके सपने अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इन असाधारण आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए असाधारण गति आवश्यक है।’’ 

cats

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि शासन की गुणवत्ता इस बात से निर्धारित होती है कि योजनाएं लोगों तक कितनी गहराई से पहुंचती हैं और उनका जमीनी स्तर पर कितना वास्तविक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में भारत धीमी गति के परिवर्तन से आगे बढ़कर अब प्रभावशाली बदलाव देख रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत शासन, पारदर्शिता और नवोन्मेष में नए मानक स्थापित कर रहा है।’’ 

मोदी ने कहा कि प्रौद्योगिकी के युग में शासन का मतलब प्रणाली का प्रबंधन करने से नहीं है, बल्कि इसका तात्पर्य संभावनाओं को बढ़ाना है। उन्होंने 2023 में भारत द्वारा आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन का जिक्र करते हुए कहा कि जनभागीदारी के दृष्टिकोण ने इस आयोजन को लोगों के आंदोलन में बदल दिया और दुनिया ने इसे स्वीकार किया। 

उन्होंने कहा, ‘‘भारत सिर्फ भाग नहीं ले रहा, बल्कि नेतृत्व कर रहा है।’’ मोदी ने सिविल सेवकों से गरीबों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होने, उनकी आवाज सुनने, उनकी संवेदनशीलता का सम्मान करने और उनकी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने को कहा। 

यह भी पढ़ें:-कुशीनगर में रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई कार, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, गैस कटर से काटकर निकाले गए शव

संबंधित समाचार