लखीमपुर खीरी: पत्नी से हुआ विवाद तो ससुराल में ही युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजुआ, अमृत विचार। गोंडा से मजदूरी कर एक दिन पहले अपनी ससुराल आए युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव गांव के बाहर लटकता बरामद हुआ है। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 
थाना मैलानी क्षेत्र के कुकरा निवासी रमन (25) की ससुराल थाना भीरा के गांव अम्बारा में है। रमन गोंडा जिले में मजदूरी करता था। जहां से वह एक दिन पहले गांव न जाकर अपनी ससुराल आया था। शनिवार की सुबह उसका शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटका देखा गया। शव देखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर उसकी ससुराल वाले और परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आत्महत्या की वजह ससुराल वाले नहीं बता पा रहे हैं, लेकिन गांव में चर्चा है कि शुक्रवार की शाम रमन और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस छानबीन कर रही है। एसओ सुनील कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज