Audi ने फिर किया अपनी लग्जरी कार के दामों में बढ़ोत्तरी, 15 मई से लागू होंगी नई दरें

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्ली। लग्जरी कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Audi India ने ग्राहकों को एक बड़ा झटका दे दिया है। Audi India ने अपने मॉडल्स की कीमतों को बढ़ा दिया है। कंपनी ने अपने कई मॉडल पर कीमतों का बढ़ोत्तरी की है। ये बढ़ी हुई नई कीमतें 15 मई से लागू हो जाएंगी। बता दें कि इस साल दूसरी बार ऑडी इंडिया की ओर से कीमतों में इजाफा किया गया है। 15 मई से Audi की सभी कार महंगी हो जाएंगी और आम लोगों की जेब एक बार फिर से बोझ बढ़ जाएगा। इससे पहले जनवरी में ऑडी इंडिया की ओर से कीमतों को बढ़ाने का ऐलान किया गया था।

15 मई से नई दरें होंगी लागू

लग्जरी कार विनिर्माता कंपनी ऑडी इंडिया ने 15 मई से वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की शुक्रवार को घोषणा की। जर्मनी की वाहन कंपनी ने कहा कि विनिमय दर और कच्चे माल की लागत के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के मकसद से कीमतों में इजाफा किया जा रहा है। देश में उसके सभी मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। 

क्यों बढ़े दाम

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने बयान में कहा, ‘‘विनिमय दर और कच्चे माल की लागत में वृद्धि के कारण हम दो प्रतिशत तक का मूल्य समायोजन लागू कर रहे हैं।’’ 

उन्होंने आगे कहा कि, "ऑडी इंडिया और हमारे डीलर पार्टनर्स के लिए यह बढ़ोतरी जरूरी है। इस बढ़ोत्तरी से लगातार विकास को सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही कहा कि हम अपने मूल्यवान ग्राहकों के लिए मूल्य वृद्धि के प्रभाव को कम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" ऑडी.. भारत में A4, Q5, Q7 और आरएस ई-ट्रॉन जीटी सहित विभिन्न मॉडल बेचती है। 

यह भी पढ़ेः IPL 2025: प्ले ऑफ में जगह पक्की करने के लिए तैयार RCB, धोनी और कोहली किसकी होगी सेंचुरी, जानें क्या होगा खास 

संबंधित समाचार