बरेली: हज यात्रा में बैंक कूपन से अदा होंगे कुर्बानी के अरकान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। 2021 में होने वाली हज यात्रा में कोरोना वायरस ने काफी बदलाव कर दिए हैं। नए नियमों के साथ हज यात्रियों की जेब पर भी बोझ बढ़ गया है। पहले के मुकाबले उन्हें अधिक किराया खर्च करना पड़ेगा। वहीं, इस बार नए नियम के तहत हज यात्रा में होने वाली कुर्बानी के …

अमृत विचार, बरेली। 2021 में होने वाली हज यात्रा में कोरोना वायरस ने काफी बदलाव कर दिए हैं। नए नियमों के साथ हज यात्रियों की जेब पर भी बोझ बढ़ गया है। पहले के मुकाबले उन्हें अधिक किराया खर्च करना पड़ेगा। वहीं, इस बार नए नियम के तहत हज यात्रा में होने वाली कुर्बानी के अरकान भी बैंक कूपन के जरिए किए जाएंगे।

कोरोना वायरस के प्रकोप से धार्मिक आयोजन के साथ कई चीजों में बड़े बदलाव किए गए हैं। पहले के मुकाबले इस साल कुर्बानी भी महंगी होगी। कुर्बानी पहले 8,500 रुपये लगभग की हुई थी जो 2021 के हज में 10 हजार रुपये लगभग की होगी। इसे लेकर गाइडलाइन जारी कर दी गई है। बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया की गाइडलाइन में हज यात्रा 2021 के लिये कुर्बानी के बारे में बताया गया है। इसमें इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक (IDB) के जरिए हज कमेटी ऑफ इंडिया उन आजमीन-ए-हज के लिए कुर्बानी का इंतजाम करेगी जिन्होंने हज फॉर्म में इसका उल्लेख किया हो।

कुर्बानी कूपन हिन्दुस्तानी हज मिशन के जरिए हज से पहले जारी किये जाते हैं। हज कमेटी ऑफ इंडिया के जरिए कुर्बानी अदा करने का इजहार हज कमेटी ऑफ इंडिया के जरिए हज यात्रा की रकम के साथ जमा करनी होगी जो 10 दिसंबर से पहले करना है। सऊदी अरब की आईडीबी बैंक कूपन जारी करने के बाद हाजियों को कुर्बानी का समय बताएगी। वहीं 2021 की हजयात्रा के लिए 10 दिसंबर की आखिरी तारीख तय की गई है।

संबंधित समाचार