लखीमपुर खीरी: छत पर लेटी महिला से नंदोई ने की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: कोतवाली धौरहरा के एक गांव में छत पर लेटी महिला के साथ उसके नंदोई ने छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव निवासी महिला ने बताया कि वह रात करीब दस बजे अपनी छत पर लेटी हुई थी। कुछ देर बाद इसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला उसका नंदोई जाहिद अली आ गया। आरोप है कि जाहिद ने उसे दबोच लिया।
जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका मुंह बंद कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। किसी तरह से उसने शोर मचाया, जिस पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली धौरहरा पुलिस को तहरीर दी है।
प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें- लखीमपुर में महिला तस्कर गिरफ्तार, नकदी, 20 लाख की ब्राउन शुगर बरामद
