बाराबंकी : पुनीता वर्मा अध्यक्ष और सरिता वर्मा बनीं संरक्षक, संगठन का पुनर्गठन
Barabanki News : प्राथमिक विद्यालय सतरिख प्रथम में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की हरख ब्लॉक इकाई की बैठक हुई। इस बैठक में संगठन का पुनर्गठन किया गया और महिला मोर्चा का गठन भी किया गया। संगठन के विस्तार में अभिनव दीक्षित, अभिषेक श्रीवास्तव और देवव्रत को उपाध्यक्ष बनाया गया। ऋषभ वर्मा और देवेश पांडेय को संगठन मंत्री तथा गौतम सोनी और रेवती रमन को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया।
महिला मोर्चा में पुनीता वर्मा को अध्यक्ष और सरिता वर्मा को संरक्षक चुना गया। सत्य श्रीवास्तव मंत्री, संगीता बिन्द कोषाध्यक्ष, फराह फातिमा वरिष्ठ उपाध्यक्ष और तृप्ति पटेल उपाध्यक्ष बनीं। नीलम सिंह, ज्योति सिंह, मरिया फातिमा समेत अन्य महिला शिक्षकों को भी विभिन्न पद दिए गए। बैठक की अध्यक्षता सरिता वर्मा ने की। उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा, मंत्री विजेंद्र सिंह और उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप कुमार वर्मा और महामंत्री संतोष कुमार श्रीवास्तव थे। राकेश कुमार, हरकिशन, अरुण कुमार वर्मा सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने भी बैठक में सक्रिय भागीदारी की।
अंजना मिश्रा बनीं देवा इकाई की नई अध्यक्ष

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई देवा की बैठक प्राथमिक विद्यालय सरैया के प्रांगण में संगठन के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इनमें ऑनलाइन एनओसी का निर्गमन, जीपीएफ कटौती वाले शिक्षकों की लेखा पर्ची का मुद्दा शामिल था। साथ ही, सही इनीशियल कैडर वाले शिक्षकों का चयन वेतनमान आदेश और प्रत्येक माह की पहली तारीख को वेतन भुगतान का विषय भी उठा।
बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय प्राथमिक विद्यालय सरैया की प्रधानाध्यापिका अंजना मिश्रा को ब्लॉक अध्यक्ष पद पर मनोनीत करना रहा। जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह और जिला कार्यकारिणी सदस्य कुसुम लता ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा। अंजना मिश्रा ने शिक्षक हित में सक्रिय भूमिका निभाने और शिक्षकों की समस्याओं को हर स्तर पर उठाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी सौरभ वर्मा, आईटी सेल प्रभारी सचिन वर्मा, सह मीडिया प्रभारी शिवम श्रीवास्तव सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
नवीन बने यूटा संरक्षक और पंकज ब्लॉक संयोजक
बीआरसी सिरौलीगौसपुर के प्रांगण में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन की ब्लॉक इकाई की मासिक बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक का शुभारंभ सरस्वती पूजन से किया गया। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रामपाल रावत, महामंत्री मनीष बैसवार, कोषाध्यक्ष मो सूफियान और वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद यादव ने खंड शिक्षा अधिकारी से मिलकर समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
बैठक में नई नियुक्तियां की गईं। उच्च प्राथमिक विद्यालय बदोसराय के सहायक शिक्षक नवीन मिश्र को ब्लॉक संरक्षक बनाया गया। कंपोजिट विद्यालय किठूरी के सहायक शिक्षक पंकज कुमार को ब्लॉक संयोजक नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी में अन्य नियुक्तियां भी की गईं। प्राथमिक विद्यालय पीठापुर के विकास वर्मा और रमसहाय के देवेंद्र कुमार को संगठन मंत्री बनाया गया। प्राथमिक विद्यालय ठाकुर प्रथम के रामनाथ को आडिटर और कंपोजिट विद्यालय के रंजीत कुमार को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक में शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष अमित मिश्र, वरिष्ठ शिक्षक करुणा शंकर तिवारी, राज नारायण तिवारी समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:- हाईकोर्ट: राहुल गांधी के नागरिकता विवाद मामले में दाखिल नई याचिका वापस

