आगरा पहुंचे केंद्रीय मंत्री गोयल और न्यूजीलैंड के मंत्री टॉड मैक्ले, पत्नियों के संग किए ताजमहल के दीदार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के वाणिज्य मंत्री टॉड मैक्ले ने रविवार सुबह अपनी पत्नियों के साथ ताजमहल के दीदार किए। दोनों मंत्री करीब दो घंटे ताजमहल में रहे और गाइड नितिन सिंह से इसके इतिहास की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने तस्वीरें भी खिंचवाईं।

cats

इसके बाद गोयल ने बताया कि मैक्ले और उनकी पत्नी ताजमहल देखने के इच्छुक थे। उन्होंने कहा कि सोमवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौता होगा, जो आने वाले महीनों में दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने का माध्यम बनेगा। गोयल ने कहा कि समझौते के तहत भारत से बिना टैक्स के सामान न्यूजीलैंड भेजा जा सकेगा और इससे आगरा के चमड़ा कारोबार समेत विभिन्न उद्योगों को फायदा होगा। 

संबंधित समाचार