बदायूं: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत...रेलवे लाइन कर रहा था पार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। रेलवे लाइन पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव गुरियारी निवासी हुकुम सिंह (45) पुत्र नत्थूलाल मंगलवार सुबह लगभग छह बजे बरेली-दिल्ली रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन आ गई।

हुकुम सिंह ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीण पहुंचे और उनके परिजनों को सूचना दी। चीत्कार करते परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ये भी पढ़ें- बदायूं: अवैध कटान रोकने को वन विभाग का अभियान शुरू, पहले दिन मिली बड़ी सफलता

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यूपी के जिलों में आधी-बारिश बनी मुसीबत: गोरखपुर में 'एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट; हमीरपुर में चक्रवाती तूफान, मथुरा में खंभा गिरने से श्रद्धालु की मौत 
UP में परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: 26 ARTO के ट्रांसफर, लखनऊ समेत 9 जिलों के RTO भी बदले
सूर्या चौहान कौन था? 17 साल के युवक की हत्या पर मचा बवाल, मायावती ने योगी सरकार को किया अलर्ट 
Bareilly News: ड्यूटी पर नहीं रखने की सजा, बेखौफ दबंगों ने आइसक्रीम फैक्ट्री के मुंशी को बीच सड़क पर डंडे से पीटा 
यूपी में 3 दिन तक आंधी-बारिश के आसार, कई जिलों में तेज हवा-ओलावृष्टि की चेतावनी; IMD ने इन राज्यों में जताया कमजोर मानसून का अनुमान