UP News: बेसिक शिक्षा मंत्री को सुनाया दुखड़ा, परिवार से दूर रहकर मानसिक तनाव में शिक्षक 

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

लखनऊ, अमृत विचार। लंबे समय अपने तबादलों का इंतजार कर रहे आकांशी जनपदों के बेसिक शिक्षकों के सब्र का बांध अब जवाब दे चुका है। हाल में शिक्षा निदेशालय लखनऊ पर जाकर जोरदार प्रदर्शन किया था। अब शनिवार को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से मुलाकात की। अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि शिक्षक अब परिवार से दूर रहकर मानसिक तनाव में आ चुके हैं।

दूसरे जिलों में तबादलों का प्रतिशत ज्यादा
आलोक सिंह के नेतृत्व में मिले शिक्षकों ने मंत्री को बताया कि बीते एक दशक से आकांशी जनपदों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मगर उनको स्थानांतरण की सुविधा नहीं मिल रही। जबकि इन्हीं वर्षों में दूसरे जनपदों के शिक्षकों को ये सुविधा मिली है। उन्होंने बताया कि साल 2018 व 2020 में दूसरे जनपदों में क्रमश: 20 व 15 फीसदी तबादले हुए।

अकांशी जनपदों में शून्य तबादले
उन्होंने बताया कि आकांशी जनपदों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। साल 2018 व 2020 में आकांशी जनपदों में तबादलों का प्रतिशत शून्य रहा। 2023 में महज 10 प्रतिशत तबादले हुए। जो एकपक्षीय होने की वजह से न्यायसंगत नहीं लगते। शिक्षकों ने मांग करते हुए कहा कि पिछले कोटे को पूर्ण करते हुए कम से कम 35 फीसदी तबादले किए जाएं।

मानसिक तनाव में पहुंचे शिक्षक
शिक्षकों ने मांग करते हुए कहा कि वरिष्ठता आधारित स्थानांतरण करें। ताकि अपने परिवार का भरण पोषण सही ढंग से कर सकें। उन्होंने बताया कि कई शिक्षक ऐसे हैं जिनके बुजुर्ग माता पिता उन पर आश्रित हैं, लिहाजा परिवार से दूर रहने की वजह से शिक्षक उनका ध्यान नहीं रख पाने की वजह से मानसिक रूप से परेशान हो चुके हैं। इस सब को ध्यान में रखते हुए उनका गृह जनपद ट्रांसफर किया जाए।
 

संबंधित समाचार