बदायूं: अवैध कटान रोकने को वन विभाग का अभियान शुरू, पहले दिन मिली बड़ी सफलता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार: पेड़ों के अवैध कटान के खिलाफ वन विभाग ने अभियान शुरू किया है। सोमवार को उसहैत क्षेत्र में काटी गई हरी लकड़ी से भरी ट्राली को टीम ने कब्जे में लिया।

वन कर्मियों को सोमवार को अवैध कटान के बारे में सूचना मिली। टीम ने मौके पर लकड़ी से भरी ट्राली पकड़ ली। टीम ने बताया कि ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

बताया कि पिछले साल जहां पौधरोपण हुआ था उस जगह पर पौधे देखे जा रहे है। कितने पौधे नष्ट हो गए और कितने बचे हैं उन स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है। रेंजर और अन्य कर्मचारी अवैध कटान रोकने के लिए रात में भी गश्त कर रहे है। 

सहसवान के जंगल में अवैध कटान की सूचना पर टीम ने मौके पर जांच की। मालपुर ततेरा वन क्षेत्र में किए गए पौधरोपण को देखा। टीम ने बताया कि जिस स्थान पर पौधे नष्ट हो रहे हैं वहां फिर से पौधरोपण किया जाएगा। इसी तरह कादरचौक और दातागंज रेंज में अवैध कटान रोकने को गश्त की जा रही है।

डीएफओ प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि अभियान के पहले दिन ही लकड़ी से भरी एक ट्रॉली पकड़ी है। अभियान के दौरान ग्राम प्रधानों का सहयोग लिया जाएगा। ग्रामीणों की मदद से अवैध कटान रोकने के प्रयास किए जाएंगे। अभियान 30 जून तक जारी रहेगा। 

ये भी पढ़ें- बदायूं: कछला गंगा घाट पर अस्थि विसर्जन के दौरान छह लोग डूबे, चार को बचाया दो लापता

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म