लौकी एक फायदे अनेक और जूस बनाकर पिएं तो घटा लें अपना वेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। घर में आज लौकी की सब्जी बनी है इस तरह की आवाज आते ही आमतौर पर घर के सदस्यों का रिएक्शन कुछ अच्छा नहीं होता है खासकर बच्चों का। जैसा कि आमतौर पर लोगों को पता होता है कि लौकी में ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं जिनकी आपके शरीर को बेहद जरूरत …

नई दिल्ली। घर में आज लौकी की सब्जी बनी है इस तरह की आवाज आते ही आमतौर पर घर के सदस्यों का रिएक्शन कुछ अच्छा नहीं होता है खासकर बच्चों का। जैसा कि आमतौर पर लोगों को पता होता है कि लौकी में ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं जिनकी आपके शरीर को बेहद जरूरत होती है लेकिन इसे नापसंद करने की वजह से आप इसका सेवन नहीं करते हैं।

अगर आपको भी लौकी की सब्जी नहीं पसंद है तो आज हम आपके लिए इसका समाधान लेकर आए हैं। लौकी का जूस पीना भी आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे पीने से न सिर्फ आप अपने बढ़ते वजन पर नियंत्रण रख सकते हैं बल्कि कई अन्य बीमारियों से भी अपना बचाव कर सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि लौकी का जूस पीने से कौन-कौन से फायदे आपको मिल सकते हैं।

जानिए लौकी का जूस पीने के फायदे

लौकी का जूस वजन कम करने में भी मदद करता है। इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है। जो पेट को देर तक भरा रखता है। ऐसे में इससे आपका वेट कंट्रोल रहता है।

लौकी में विटामिन, फाइबर, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करते हैं। यह शरीर को दिनभर एनर्जेटिक रखता है। वर्कआउट कर रहे लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

लौकी में नेचुरल चीनी होने से शुगर कंट्रोल रहती है। ऐसे में डायबिटीज के रोगियों के लिए इसका सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। कब्ज लौकी में मौजूद फाइबर आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत रखने का काम करते हैं। इसके साथ ही इसे पीने से पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।