पाकिस्तान के कराची शहर में आया भूकंप, मचा हड़कंप, जानिए कितनी रही तीव्रता

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के कराची शहर में रविवार देर रात हल्की तीव्रता वाले भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अभी तक भूकंप के कारण किसी प्रकार के बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) ने बताया कि 3.2 तीव्रता का भूकंप का पहला झटका रविवार देर रातएक बजकर पांच मिनट पर कराची के गदप शहर के पास आया। 

पीएमडी के एक अधिकारी सरफराज खान ने बताया कि भूकंप का दूसरा झटका भी इसी इलाके में देर रात महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 3.6 दर्ज की गई। तीसरा झटका कराची के घनी आबादी वाले कायदाबाद इलाके में आया जिसकी तीव्रता 3.2 दर्ज की गई। विशेषज्ञों ने कहा कि ऐसी कम तीव्रता वाली भूकंपीय गतिविधियां 'टेक्टॉनिक प्लेटों' के टकराने से हुईं। 

ये भी पढ़े : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू समुदाय ने मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कड़ी सुरक्षा के बीच शाही वेलकम, गुलाबी शहर में तिलक लगाकर मार्को रूबियो का पारम्परिक स्वागत
राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर अब सुनाई देंगे देशभक्ति गीत, योगी सरकार की इस पहल का यात्रियों ने किया स्वागत
Stock Market Closed : अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से शेयर बाजार में तेजी, 1074 अंक उछला  सेंसेक्स, हरे निशान में बंद हुआ निफ्टी 
एटा में किशोरी संग हैवनियात : तीनों युवकों ने अगवा कर किया गैंगरेप, बदहवास हालत में छोड़कर हुए फरार, दो आरोपी गिरफ्तार
Pro Volleyball League: दिल्ली में प्रचंड गर्मी के बावजूद ट्रायल्स में पहुंचे सैकड़ों युवा टैलेंट, DPVL Trials में दिखा गजब का जोश