Asia Cup 2025: भारतीय महिला हॉकी टीम एशिया कप में थाईलैंड के खिलाफ करेगी अपने अभियान की शुरुआत 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम एशिया कप 2025 में पांच सितंबर को थाईलैंड की टीम के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। चीन के हांग्जो में पांच से 14 सितंबर तक चलने वाले टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम को पूल बी में, मौजूदा एशिया कप चैंपियन जापान, थाईलैंड और सिंगापुर के साथ हैं। जबकि पूल ए में मेजबान चीन, कोरिया, मलेशिया और चीनी ताइपे शामिल हैं। 

महिला एशिया कप को लेकर भारतीय टीम कप्तान सलीमा टेटे ने कहा, “हम महिला एशिया कप में अपना अभियान शुरू करने के लिए उत्साहित हैं। गत चैंपियन जापान के साथ पूल बी में रखा जाना शुरू से ही हमारे कौशल और चरित्र का परीक्षण करेगा। पूल चरण में स्वयं को परखने का एक शानदार अवसर होगा। हमारा ध्यान स्मार्ट, अनुशासित हॉकी खेलने पर ध्यान केंद्रित करना और अंतिम लक्ष्य ट्रॉफी उठाना है” 

एशिया कप 2025 पूल बी मैचों के लिए भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है:- भारत का पहला मुकाबला पांच सितंबर को थाईलैंड से, छह सितंबर को जापान, और आठ सितंबर को सिंगापुर से होगा। 

यह भी पढ़ेः राहुल गांधी के बयान पर आगबबूला हुए सुधांशु त्रिवेदी, कहा- सेना की उपलब्धियों की 'आत्मसमर्पण' से तुलना... बहादुरी और बलिदान का अपमान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म