Kanpur: युवक का अधजला शव बरामद, हत्या की आशंका | Amritvichar
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में थाना सांढ़ के अंतर्गत एक अज्ञात अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। जब इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेते हुए आसपास के लोगों से अज्ञात शव के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया लेकिन …
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में थाना सांढ़ के अंतर्गत एक अज्ञात अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। जब इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेते हुए आसपास के लोगों से अज्ञात शव के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया लेकिन कोई भी शव के बारे में जानकारी नहीं दे सका जिसके चलते पुलिस ने अज्ञात शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार थाना सांढ़ के अंतर्गत बारी गांव के पास महाविद्यालय के समीप एक अज्ञात शव पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने देखा तो उन लोगों के बीच अज्ञात शव को लेकर हड़कंप मच गया, उन्हीं में से एक स्थानीय व्यक्ति ने शव होने की जानकारी पुलिस को फोन कर दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
