आतंकवादियों को पनाह देकर अपना समाधि-लेख खुद लिख रहा पाकिस्तान: नकवी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि आतंकवादियों को पनाह देकर पाकिस्तान अपना समाधि लेख खुद लिख रहा है। नकवी ने कहा कि यह इस्लाम को लहूलुहान करने के बराबर है।

एक बयान के अनुसार, नकवी ने ईद-उल-अजहा के मौके पर पत्रकारों से कहा कि पाकिस्तान ने मानवता व इस्लाम को लहूलुहान करने के लिए ‘बर्बर जानवरों’ को लाइसेंस दिया है और आतंकवाद व आतंकवादियों को अपना ‘राष्ट्रीय उद्योग और राष्ट्रीय संपत्ति’ बना लिया है। 

नकवी ने लोगों को ‘गुजिया’ खिलाकर त्योहार मनाया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने कहा कि दुनिया के सभी त्यौहार भारत में एक साथ मिलकर उत्साह व उल्लास के साथ मनाए जाते हैं और इसीलिए इसे ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ कहा जाता है। उन्होंने नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा भारतीय संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को एक साथ लाने पर जोर दिए जाने का जिक्र किया।  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कड़ी सुरक्षा के बीच शाही वेलकम, गुलाबी शहर में तिलक लगाकर मार्को रूबियो का पारम्परिक स्वागत
राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर अब सुनाई देंगे देशभक्ति गीत, योगी सरकार की इस पहल का यात्रियों ने किया स्वागत
Stock Market Closed : अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से शेयर बाजार में तेजी, 1074 अंक उछला  सेंसेक्स, हरे निशान में बंद हुआ निफ्टी 
एटा में किशोरी संग हैवनियात : तीनों युवकों ने अगवा कर किया गैंगरेप, बदहवास हालत में छोड़कर हुए फरार, दो आरोपी गिरफ्तार
Pro Volleyball League: दिल्ली में प्रचंड गर्मी के बावजूद ट्रायल्स में पहुंचे सैकड़ों युवा टैलेंट, DPVL Trials में दिखा गजब का जोश