त्रिलोकपुर: कर्नाटक के पशुधन मंत्री प्रभु चौहान ने किया चकगजरिया का दौरा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

त्रिलोकपुर। कर्नाटक के पशुधन मंत्री प्रभु चौहान ने गुरुवार को चकगजरिया का निरीक्षण करके यहां की साहीवाल गाय और भ्रूण प्रत्यारोपण एम्ब्रोयो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी लैब जाकर तकनीक के बारे में जाना। जहांगीराबाद स्थित चकगजरिया में काऊ सेट जाकर गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाकर उनके रहन सहन की व्यवस्था देखी। उन्होंने हरा चारा, दूध …

त्रिलोकपुर। कर्नाटक के पशुधन मंत्री प्रभु चौहान ने गुरुवार को चकगजरिया का निरीक्षण करके यहां की साहीवाल गाय और भ्रूण प्रत्यारोपण एम्ब्रोयो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी लैब जाकर तकनीक के बारे में जाना। जहांगीराबाद स्थित चकगजरिया में काऊ सेट जाकर गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाकर उनके रहन सहन की व्यवस्था देखी।

उन्होंने हरा चारा, दूध उत्पादन के साथ लैब में भ्रूण प्रत्यारोपण की तकनीकी जानकारी ली। परिसर के बारे में विस्तृत रूप से समझा और यंहा मौजूद करीब 900 साहीवाल की नस्लों के बारे में जानकारी ली।

कर्नाटक के पशुधन मंत्री ने साहीवाल डेरी फार्म, भ्रूण प्रत्यारोपण प्रयोगशाला इकाई कुक्कुट फार्म, बटेर फार्म, बायोगैस, फील्ड प्लांट, इंसीलेटर देखकर अयोध्या लौट गए। चकगजरिया अधीक्षक डॉ. मदनपाल सिंह ने मंत्री को बताया कि हमारे फार्म में अब तक भ्रूण प्रत्यारोपण विधि से  70 बछियों का जन्म हुआ है। हमारा मकसद अच्छी नस्ल की गायों को पालना व ज्यादा दूध उत्पादन करना है।

भ्रूण प्रत्यारोपण लैब के डॉक्टर संतोष यादव ने बताया कि दुधारू गाय के भ्रूणों को समान्य गाय में प्रत्यारोपित किया जाता हैं। जिससे उसके द्वारा पैदा  होने वाली बछिया भी ज्यादा दूध देती है। इस मौके पर अपर निदेशक गोधन डॉ. ए. के. सिंह भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज