अमेठी: बिहार पुलिस में चयनित युवक का फंदे से लटकता मिला शव, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में बृहस्पतिवार को 28 वर्षीय युवक का शव घर के अंदर बंद कमरे में रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मुंशी गंज रोड निवासी अनुज जायसवाल का शव घर में बंद कमरे से पड़ा मिला।

बताया जा रहा है कि इस मकान में कोई रहता नहीं था। कभी कभी घर वाले मकान में रुक जाते है। मृतक अनुज जायसवाल अकेले ही इस मकान में रहता था। मंगलवार की सुबह पड़ोस की दुकान के एक लड़के ने जब घर में आवाज लगाया तो किसी ने जवाब नहीं दिया। जिसके बाद उसने खिड़की से झांक कर देखा तो अनुज का शव कमरे के अंदर रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता मिला। उसका आधा शरीर जमीन पर टिका था।

पड़ोसी ने तत्काल पूरे मामले की जानकारी उसके परिजनों को दे इसके बाद तत्काल परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवक का बिहार पुलिस में सिलेक्शन हुआ था और उसकी जॉब लेटर भी आ गया था।

संबंधित समाचार