Good News: भारतीय रेलवे ने एजेंटों पर कसी नकेल, आसान हुई तत्काल टिकट की बुकिंग

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्ली। रेलवे की तत्काल टिकट की बुकिंग के लिए बुधवार से आधार नंबर का सत्यापन अनिवार्य हो गया है। गौरतलब है कि निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से यात्रियों को तत्काल टिकट सुलभ कराने के लिए भारतीय रेलवे ने इसकी बुकिंग प्रणली में संसोधन करने की घोषणा की थी। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर तत्काल टिकट सिर्फ आधार सत्यापित उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगा। साथ ही, कम्प्यूटरीकृत यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों और अधिकृत एजेंटों के माध्यम से तत्काल टिकट बुक करने के लिए 15 जुलाई से उपयोगकर्ता के मोबाइल नंबर पर ओटीपी सत्यापन की आवश्यकता होगी। 

रेल मंत्रालाय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार तत्काल टिकटों की थोक बुकिंग को रोकने के लिए रेलवे ने अधिकृत टिकटिंग एजेंटों को बुकिंग विंडो के पहले 30 मिनट के दौरान टिकट बुक करने की अनुमति नहीं दी है। यह प्रतिबंध एसी श्रेणी के लिए सुबह 10 बजे से 10.30 बजे तक और गैर-एसी श्रेणी के लिए सुबह 11 बजे से 11.30 बजे तक लागू रहेगा। 

यह भी पढ़ेः UP Politics: सरकार के फैसले से नाराज हुआ अपना दल, सीएम योगी को पत्र लिखकर की ये मांग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

लखनऊ छावनी के MSC स्टेडियम में शुरू हुई अग्निवीर भर्ती रैली: पहले दिन 13 जिलों की कराई प्रक्रिया, शामिल हुए 265 अभ्यर्थी
मुख्यमंत्री जनता सेवा बसों के चालकों-परिचालकों के मानदेय में बढ़ोतरी, ग्रामीण परिवहन को मजबूत और टिकाऊ बनाने का लक्ष्य
फाइलेरिया उन्मूलन : यूपी में साथ आए UPSRLM और पंचायती राज, 65 हजार स्वयं सहायता समूह गांव-गांव फैलाएंगे जागरूकता
Bareilly : फरीदपुर उपचुनाव...भाजपा से दावेदारों ने ताल ठोंकनी शुरू की, डॉ. श्याम बिहारी के निधन से रिक्त हुई थी सीट 
लखनऊ : थार में लिफ्ट देकर लोगों से लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा, पुलिस क्राइक ब्रांच की संयुक्त टीम ने किया 7 को गिरफ्तार