सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आजमगढ़ आगमन का ब्राह्मणों ने किया विरोध, अपने घरों पर लगाए काले झंडे
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के आज आगमन को लेकर आजमगढ़ जिले के कई गांव में ब्राह्मण बिरादरी के लोगों ने काला झंडा लगाकर अपना विरोध जताया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा ने बताया कि ब्राह्मण महासभा व विश्व हिंदू महासंघ के आवाहन पर आजमगढ़ जिले सगड़ी तहसील के बनर गांव सदर तहसील के गजदा लालगंज तहसील के जवाहर सगड़ी तहसील के बस्ती उमरपट्टी समेत लगभग 150 गांव में ब्राह्मण जाति के लोग अपने-अपने घरों पर काला झंडा लगाकर उनके आगमन का सांकेतिक विरोध किया।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण महासभा व विश्व हिंदू महासंघ के आह्वान पर आजमगढ़ जिले में ब्राह्मणों ने अपने घरों पर काला झंडा लगाकर शांतिपूर्वक अपना विरोध व्यक्त किया है। उन्होंने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि अपने आप को पीडीए का महानायक कहने वाले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अगर चाहे होते तो इटावा में यादव और ब्राह्मणों के बीच हुए विवाद को बैठकर शांतिपूर्वक सुलह समझौते के आधार पर शांत कर दिए होते हैं लेकिन उनके द्वारा ऐसा न कर यादव और ब्राह्मणों के बीच गहरी खाई पैदा करने के लिए इस मामले को तूल दे दिया गया।
उन्होंने कहा कि यादव और ब्राह्मणों के बीच पूर्व से ही मधुर संबंध रहे हैं, अगर ब्राह्मण पूजा पाठ करता है तो यादव उस पूजा पाठ में अपना सकारात्मक सहयोग करता है। आज जिस तरह से सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों के खिलाफ बयानबाजी की जा रही है उससे यह साफ जाहिर हो रहा है कि अखिलेश यादव जाति और वर्ग में बंटवारा की राजनीति कर रहे हैं।
ये भी पढ़े : भारत-नेपाल सीमा पर 35 लाख कीमत की स्मैक बरामद, SSB-स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान में पकड़ा गया तस्कर
