आजमगढ़: आवास में पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर क्षेत्र में मालखाना मुंशी की गोली लगने से मौत हो गयी है। पुलिस ने प्रथम दृष्टिया आत्महत्या की आशंका जताई है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने शुक्रवार को बताया कि मेंहनाजपुर थाना परिसर में बतौर मालखाना मुंशी कार्यरत नंदलाल राम निवासी सिकंदरा जिला बलिया की आज सुबह करीब नौ बजे उनके आवास में गोली से छलनी शव मिला। 

पुलिस ने बताया कि गोली सिर में लगी है और सरकारी कमरे में सरकारी रिवाल्वर भी मिला है। सूचना के बाद मौके पर एसपी ग्रामीण चिराग जैन, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह के साथ फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। टीम ने साक्ष्य संकलित किया। 

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि कमरा अंदर से बंद था। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। आगे जैसी रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।  

यह भी पढ़ें:-महाराष्ट्र की तरह बिहार में भी भाजपा चुनाव ‘चोरी करने’ की फिराक में, राहुल गांधी ने BJP पर बोला जोरदार हमला

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज