बाराबंकी: रेप का वीडियो बना ब्लैकमेलिंग से आहत महिला ने खाया जहर, हालत नाजुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। दुराचार करते हुए महिला का वीडियो बनाने के बाद ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने के दबाव से आहत महिला ने जहर खा लिया। एक माह से भी पुरानी इस घटना में घर आए पति ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही। तहरीर पर असंद्रा थाना पुलिस जांच में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार यह घटना असंद्रा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़ित ने तहरीर में बताया है कि वह मजदूरी के सिलसिले में गैर राज्य में रहता है। घर पर उसकी पत्नी व मासूम बालिका अकेले रहती है। गत 7 जून को गांव की ही शांति नामक महिला उसकी पत्नी को बहाने से बुलाकर साथ ले गई। रास्ते में शांति ने विनोद व उस्मान को बुला लिया। 

आरोप है कि उस्मान ने महिला के साथ जबरन दुराचार किया वहीं विनोद ने वीडियो बना लिया। आरोपी धमकी देकर चले गए। उधर उस्मान सऊदी अरब रवाना हो गया। विनोद ने कुछ दिन बाद वीडियो वायरल करने की बात कहते हुए शारीरिक संबंध बनाने के लिए महिला से बात की। 

आहत महिला ने एक जुलाई को घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना पाकर लौटे पति ने पत्नी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस बारे में असंद्रा थानाध्यक्ष आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना करीब एक माह पुरानी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

संबंधित समाचार