उत्तर प्रदेश में मानसून सुस्त, उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, जानें कब होगी बारिश

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचारः उत्तर प्रदेश में मानसून की गति धीमी पड़ गई है, जिसके चलते लोग उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज 23 जुलाई को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, 25 जुलाई से मौसम में बड़ा बदलाव आएगा और पश्चिमी व पूर्वी यूपी में तेज बारिश का दौर शुरू होगा।  

आज का मौसम अनुमान

मंगलवार को भी प्रदेश के दोनों संभागों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं, लेकिन किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। बाकी क्षेत्रों में मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा।  

25 जुलाई से बारिश में तेजी

24 जुलाई को पश्चिमी यूपी में मौसम कमोबेश ऐसा ही रहेगा, जबकि पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। 25 जुलाई से दोनों संभागों में लगभग सभी जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है, जो 28 जुलाई तक जारी रह सकती है।  

इन जिलों में आज बारिश की संभावना

आज सहारनपुर, शामली, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, नोएडा, गाजियाबाद, मथुरा, अलीगढ़ और हाथरस में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।  

इसके अलावा, बिजनौर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, झांसी,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, कासगंज, एटा, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, कानपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मीरजापुर, सोनभद्र, फतेहपुर, रायबरेली, उन्नाव और लखनऊ में एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है।  

हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, सीतापुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बरेली और बदायूं में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन यहां भी कोई अलर्ट नहीं है। शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।  

उमस भरी गर्मी में बढ़ोतरी

बारिश की कमी की वजह से उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि हो सकती है। हालांकि, 25 जुलाई से बारिश शुरू होने के बाद तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है।

यह भी पढ़ेः UP News: प्रदेश में बारिश की कमी से चिंता, 29 जिलों में सूखे की आशंका, फसलों पर संकट; कृषि विभाग ने की सहायता की मांग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म