कानपुर में रिसेप्शनिस्ट ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: पेट की समस्या से थी परेशान, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

कानपुर, अमृत विचार। काकादेव में डॉक्टर की रिसेप्शनिस्ट ने फांसी लगाकर जान दे दी। काम से लौटने पर परिजनों ने युवती का शव फंदे से लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे और घटना की जाकनारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव फंदे से उतरवाया व जांच-पड़ताल की। राजापुरवा निवासी अमरेंद्र बहादुर प्राइवेट नौकरी करते हैं। 

उनकी 27 वर्षीय बेटी काजल देवी गुमटी स्थित डॉक्टर जुनेजा की क्लीनिक पर दो साल से रिसेप्शनिस्ट थी। ममेरे भाई सोनू ने बताया कि काजल के गुर्दे का ऑपरेशन हुआ था, जिस कारण वह पेट संबंधी समस्या से परेशान रहती थी। सोनू के अनुसार सोमवार को उसके पिता अमरेंद्र, मां मंजू, बहन डॉली और भाई अनुज नौकरी व अपने काम के सिलसिले में घर से बाहर गए थे। घर पर काजल की बड़ी बहन प्रिया थी, वह कमरे में सो रही थी। 

इसी बीच काजल पहली मंजिल पर गई और कुछ देर टहलने के बाद रसोई में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर लौटने पर परिजनों ने काजल को आवाज, कोई जवाब न मिलने पर पहली मंजिल पर जाकर देखा तो शव फंदे पर लटकता पाया। यह देखकर कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची काकादेव पुलिस ने जांच की। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि परिजनों से पता चला कि बीमारी से परेशान होकर युवती ने आत्महत्या की है। जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े : कानपुर सेंट्रल स्टेशन में ट्रेनों के ठहराव को लेकर बड़ा फैसला: कई ट्रेनों के बढ़े फेरे, बेंगलुरु के लिए चलेगी विशेष साप्ताहिक ट्रेन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज